- Hindi News
- ग्राम सभाएं कल, बेरोजगारों से लेंगे आवेदन
ग्राम सभाएं कल, बेरोजगारों से लेंगे आवेदन
श्रीगंगानगर. जिलेकी सभी ग्राम पंचायतों में 10 दिसंबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर आरएस जाखड़ ने बताया कि जिले की तमाम 336 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। इनमें बेरोजगार युवकों से राजस्थान कौशल आजीविका विकास मिशन के तहत ट्रेड वाइज आवेदन लिए जाएंगे। इन युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। फिर इन आवेदनों की ट्रेड वाइज सूची तैयार करके जिला परिषद को भेजी जाएगी।