- Hindi News
- रा.कन्या कॉलेज में संस्कृत संभाषण शिविर शुरू
रा.कन्या कॉलेज में संस्कृत संभाषण शिविर शुरू
श्रीगंगानगर. संस्कृतभारती एवं संस्कृत विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में संस्कृत संभाषण शिविर की शुरुआत की गई। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। संस्कृत विभाग के व्याख्याता डॉ. श्यामलाल ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से छात्राओं को संस्कृत भाषा को समझने में काफी सहायता मिल सकेगी।