नेशनल कानक्लेव में शामिल हुआ शहर का दल
श्रीगंगानगर. विभिन्नसामाजिक संस्थाओं के तत्वावधान में बीते 3 से 5 दिसंबर तक अहमदाबाद में नेशनल कानक्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीगंगानगर की नवचेतना संस्थान द्वारा संचालित नवचेतना विकास संस्थान का 7 सदस्यीय दल इस कानक्लेव में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अभिभावक नेटवर्क \\\"प्रयास\\\', राष्ट्रीय बधिरांध नेटवर्क \\\"उड़ान\\\', राष्ट्रीय अध्यापक नेटवर्क \\\"अभिप्रेरणा\\\' के लगभग 300 सदस्य शामिल हुए।