उपभोक्ता जागरूकता विषय पर हुए व्याख्यान
श्रीगंगानगर. चौधरीबल्लूराम गोदारा कॉलेज में गुरुवार को उपभोक्ता जागरुकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दैारान मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने छात्राओं को उपभोक्ता परिवाद और खरीददारी के समय ठगी से बचने के तरीके बताए। युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में महाविद्यालय में दो दिवसीय महिला सेफ्टी कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।