डीईओ से मिला शिक्षा संघ का शिष्ट मंडल
श्रीगंगानगर. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील का शिष्ट मंडल हरविंद्र सिंह कोहली के नेतृत्व में गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक से मिलकर बैठक की। इस दौरान यह तय हुआ कि 2012 में भर्ती हुए शिक्षकों के वेतन के नियमितीकरण 15 दिसंबर को होने वाली बीईईओ की बैठक में तय कर दिया जाएगा। यह भी तय किया जाएगा कि हर माह की पहली तारीख तक सभी को वेतन का भुगतान कर दिया जाए। इस दौरान कुलदीप गोदारा, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, महावीर सहित अन्य लोग मौजूद थे।