पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद भी नहीं बढ़ा वेतन

प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद भी नहीं बढ़ा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. दोसाल का प्रोवेशन पीरियड खत्म होने के तीन माह बीतने के बाद भी अब तक वेतन में वृद्धि नहीं की गई। यह कहना था जिला अस्पताल में कार्यरत अपना प्रोवेशन पीरियड खत्म कर चुके फार्मासिस्टों का। गुरुवार को जिला अस्पताल के सभी फार्मासिस्टों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता सरदाना और कलेक्टर आरएस जाखड़ को समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि इस संबंध में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 15 दिसंबर को राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जयपुर में सरकार का घेराव करेंगे।