पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी, महावीर कॉलोनी में 11वें दिन भी नहीं हुई पानी सप्लाई

स्वामी, महावीर कॉलोनी में 11वें दिन भी नहीं हुई पानी सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीकॉलोनी, महावीरकॉलोनी सहित आसपास के इलाके में रहने वालों को गुरुवार को 11वें दिन भी पीने का पानी नहीं मिल पाया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी टीम के साथ इलाके का निरीक्षण किया, मगर उन्हें कोई फाॅल्ट नजर नहीं आया। इन काॅलोनियों में पिछले दस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। इस कारण इलाकावासियों ने बुधवार को खाली बाल्टी मटके लेकर प्रदर्शन करके अपना रोष जाहिर किया था। इसके बाद गुरुवार को पीएचईडी के अधिकारियों ने कई घंटों तक इलाके से गुजरने वाली वाटर लाइनों और ज्वाइंट कनेक्शनों की जांच भी की, मगर उन्हें कोई फाल्ट नहीं मिला। सभी अधिकारी वापस लौट गए और इलाकावासियों की परेशानी ज्यों की त्यों ही रही।

पानीसप्लाई का समय बढ़ाया गया है

जलदायविभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने तक इन इलाकों में दो घंटे पानी की सप्लाई दी जाती थी। जो दिसंबर माह से घटा कर एक घंटे कर दिया गया था। यह टेल एंड का इलाका है और हो सकता है कि सप्लाई का समय घटाने के कारण इन इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा हो। इस कारण गुरुवार से दोबारा सप्लाई पानी का समय बढ़ा दिया है।

शीघ्र व्यवस्था में सुधार हो जाएगा

^पानी की सप्लाई का समय बढ़ा दिया गया है, व्यवस्था जल्द सुधार दी जाएगी। अगर सदभावना नगर से यहां सप्लाई की जाए तो व्यवस्था सुधर जाएगी। इसके लिए यूआईटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। -केएस जोरा, सहायकअभियंता, जलदाय विभाग