पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ई मित्र से मिलेगा राशन कार्ड, फार्म के लगेंगे 20 रुपए

अब ई-मित्र से मिलेगा राशन कार्ड, फार्म के लगेंगे 20 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर।

प्रदेशभरमेंजल्द ही लोगों को ई-मित्र से नए राशन कार्ड मिलने लगेंगे। इसके लिए सरकार ने दरें भी तय कर दी हैं। खास बात यह है कि नई व्यवस्था के तहत फार्म लेने से लेकर उसे जमा कराने तक का सारा काम ऑनलाइन होगा। सूत्रों के अनुसार लोगों को नए राशन कार्ड का आवेदन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। यदि उपभोक्ता ने आवेदन ई-मित्र से डाउनलोड कराया तो उसके 20 रुपए दाम चुकाने होंगे।

इसके बाद आवेदन वहां जमा कराने और रसद विभाग को भिजवाने की एवज में पांच रुपए प्रति पेज शुल्क देना होगा। इसी तरह कार्ड में संशोधन अथवा डुप्लीकेट कार्ड लेने पर 10 रुपए शुल्क देना होगा। राज्य सरकार के ये नए आदेश गुरुवार को रसद िवभाग को मिले।