- Hindi News
- स्वामी दयानंद मार्ग को छह फीट चौड़ा किया जाएगा
स्वामी दयानंद मार्ग को छह फीट चौड़ा किया जाएगा
श्रीगंगानगर| नगरपरिषदविभाग ने स्वामी दयानंद मार्ग को जल्द चौड़ा करने की पूरी योजना बना ली है। विभाग रविंद्र पथ से बीरबल चौक तक की रोड को दोनों तरफ से तीन-तीन फीट चौड़ा करेगा। इसके लिए सभी दुकानों के थड़े तोड़े जाएंगे और मार्ग को सुंदर बनाने के लिए दोनों तरफ इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी। नगरपरिषद अतिक्रमण अभियान चलाकर सबसे पहले थड़े तोड़ने का काम करेगी। वहीं, नगरपरिषद आयुक्त ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए सभी दुकानदारों से सोमवार को बात की जाएगी। इसके बाद सहमति होने पर इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर की सभी दुकानों के आगे पड़े सामान को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए बाकायदा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। शनिवार को दोपहर को नगरपरिषद के सभी कर्मचारी अपने काफिले के साथ बाजारों में जाएंगे और नाली या नाले से पहले रखे समाना को हटाकर मार्गों को चौड़ा करेंगे। अभियान की शुरुआत कोड़ा चौक से गोल बाजार होते हुए बीरबल चौक तक की जाएगी। इसके बाद दुर्गामंदिर मार्ग शहर के अन्य हिस्सों में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।