- Hindi News
- आज से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
आज से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
श्रीगंगानगर. जिलेभर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान जिले के लगभग 150 विद्यालयों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए बुधवार को ही जिले के सारे विद्यालयों में प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं।