पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार की नहर में गिरने से मौत

बाइक सवार की नहर में गिरने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माइनरहेड के पास बुधवार रात बाइक सवार की नहर में गिरने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक के घरवालों ने थाने में मर्ग दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 एमएल निवासी अनूप कुमार किसानी करता था। बुधवार को खेत का ट्यूबवेल खराब हो गया, जिस कारण वह ट्यूबवेल का सामान लाने के लिए बाइक से पीलीबंगा गया था। रात में सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था तभी माइनर हेड के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। सुबह उसका शव पानी में उतराने हुए ग्रामीणों ने देखा तो उसके घरवालों को सूचना दी। इधर जानकारी पर पहुंची घमूड़वाली पुलिस ने शव और बाइक पानी से बाहर निकलवाई। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया।