- Hindi News
- पुरानी आबादी में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग, हड़कंप मचा
पुरानी आबादी में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग, हड़कंप मचा
श्रीगंगानगर| पुरानीआबादी थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वहीं, जब आग की तेज लपटों से कार के शीशे धमाके के साथ टूटे तो इलाके में हड़कंप मच गया। घरवालों ने इसे अराजक तत्वों की हरकत बताई है। वार्ड-7 निवासी अशोक सिंह के घर बुधवार को उनके रिश्तेदार हनुमानगढ़ में तलवाड़ा झील निवासी देशराज सिंह अपनी प|ी के ऑपरेशन के लिए आए थे। रात होने पर देशराज ने कार घर के बाहर खड़ी कर दी। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे कार में तेज आवाज के साथ कार के शीशे टूटे। जब घरवाले बाहर आए तो देखा कि पूरी कार से अंदर और बाहर आग की लपटें उठ रहीं हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस पर लोगों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के बाद कार के अंदर की सीटें, म्यूजिक सिस्टम समेत लगभग सारी चीजें जल चुकी थीं। घरवालों ने घटना में युवकों की बदमाशी बताई है।