- Hindi News
- कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भाजपाई आज होंगे जयपुर रवाना
कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भाजपाई आज होंगे जयपुर रवाना
नगर संवाददाता |श्रीगंगानगर.
भाजपानगर मंडल की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में तय हुई। इसमें राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि भाजपा के जिला कार्यालय से 5 बसें रवाना होंगी। इन बसों के पांच प्रभारी तय किए गए, जिनमें भारत भूषण पासवान, बसंती नायक, अमरजीत रामगढिय़ा, अरविंद स्वामी विनीता आहुजा को लगाया गया है। ये बसें 12 दिसंबर की शाम सात बजे कार्यालय से रवाना होंगी। बैठक में अनिल बहल, शिव स्वामी, मनीष गर्ग, राहुल बेदी, कश्मीर सिंह, राजकुमार सोनी, श्रवण चावला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, जिला परिषद सदस्य डा.बृजमोहन सहारण गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।