फतेहपुर -1o
कहां कितना तापमान (न्यूनतम पारा डिग्री सेल्सियस में)
आगे क्या?
चूरूऔर फतेहपुर में ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14-15 को बारिश होने की भी संभावना है।
श्रीगंगानगर
5.2
अजमेर
10.9
जयपुर
11.8
कोटा
12.5
जोधपुर
12.6
इसलिए आई गिरावट
बीतेकुछ दिनों से अरब सागर से ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर रही हैं। इन्हीं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश के विभिन्न अंचलों से | दिसबंरके 10 दिन बीतने के बाद ही सही आखिर प्रदेश में सर्दी की रंगत शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रदेशभर में ठंडी हवाएं चलीं, इससे तापमान में गिरावट गई। इस सीजन में पहली बार फतेहपुर (सीकर) में तापमान माइनस में पहुंच गया। यहां पारा 4 डिग्री से गिरकर माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय घास पर ओंस की बूंदें बर्फ में तबदील हो गईं। चूरू में भी न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री से गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया।
फतेहपुर में मांडेला रोड पर गुरुवार सुबह घास पर जमी बर्फ।