- Hindi News
- नेशनल गेम्स के लिए राजस्थान की वुशू टीम चयनित
नेशनल गेम्स के लिए राजस्थान की वुशू टीम चयनित
श्रीगंगानगर| राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता के खत्म होते ही चयनकर्ताओं ने 5 फरवरी से केरल में होने वाली नेशनल गेम्स के लिए राजस्थान टीम का चयन कर लिया है। पांच खिलाड़ियों की टीम का शीघ्र ही जयपुर में कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान नेशनल कोच उन सभी खिलाड़ियों को खुद ट्रेनिंग देंगे। चयनित खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी ख्याल रखेंगे। भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार का कहना है कि टीम पहली बार जा रही है तो हम पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार हम कम से कम 4 स्वर्ण पदक जरूर जीतें। इसके लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कड़ी निगरानी में होगा।
अंतरराष्ट्रीयखिलाड़ी बताएंगे टेक्नीक: भारतीयटीम के कोच ने बताया कि राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी नेशनल गेम्स में चयनित खिलाड़ियों को टेक्नीक बताने आएंगे। जयपुर के राेहित जहांगीर, बलवीर सिंह, कोटा के महीपाल सिंह अपने जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण टेक्नीक के बारे में विस्तृत से जानकारी देंगे।
येहैं चयनित खिलाड़ी : महिलावर्ग में अंडर-52 किग्रा भारवर्ग में उदयपुर की विनीशा जोशी, 60 में श्रीगंगानगर की ममता वर्मा, पुरुष वर्ग में अंडर-60 में जयपुर के विश्वजीत एसवाल, 65 में सुखविंदर सिंह, 70 में मुकेश चौधरी।
ममता वर्मा