पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मोबाइल टावर हटे नहीं, दो और लग गए

तीन मोबाइल टावर हटे नहीं, दो और लग गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें लग रहे एक के बाद एक टावर से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब तक शहर में पांच टावर लग चुके हैं। वहीं नगरपरिषद ने 22 सितंबर को शहर में लगे तीन टावर को हटाने के लिए कंपनी को दो दिन का समय दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर दो दिन तक कंपनी ने टावर नहीं हटाए गए तो नगरपरिषद इन टावरों को गिरा देगी। वहीं आज पांचवां दिन होने जा रहा लेकिन अभी तक नगरपरिषद टावरों को नहीं गिरा पाई है। बल्कि शहर में दो अन्य जगह टावर और लग गए हैं। ऐसे में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नगरपरिषद आयुक्त का कहना है कि शनिवार तक इन टावरों को हर हाल में गिरा दिया जाएगा।

अबतक इन जगहों पर लग चुके हैं टावर

1-मौसम विभाग के पास

2- तहसील के पास

3- मल्टीपर्पज स्कूल

4- खालसा कॉलोनी

5- भारद्वाज कॉलोनी