पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी पट्टा प्रकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानदारों में रोष, अधिकारियों ने मौके पर किया निरीक्षण

जेईएन ने कहा, कब्जाधारियोंको नोटिस जारी किए जाएंगे नोटिस

भास्करसंवाददाता|श्रीगंगानगर

पुरानी आबादीमिनी मायापुरी स्थित मोटर मार्केट के एक जने को 1957 का कंप्यूटराइज्ड पट्टा जारी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद नगर परिषद प्रशासन में हलचल शुरू हो गई है। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति देखी तथा आसपास के दुकानदारों से वस्तुस्थिति का पता लगाया।

दूसरी ओर मोटर मार्केट के दुकानदारों ने भी इस मामले को गंभीर माना है। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों ने निजी लाभ को देखते हुए सांठगांठ कर सड़क की जमीन का पट्टा जारी कर दिया। आज मास्टर प्लान की 40 फीट की सड़क महज 10 फीट रह गई है। पूर्व में भी अनेक बार इस संबंध में शिकायतें हुई, लेकिन अधिकारियों पर लोगों की परेशानी का कोई असर नहीं पड़ा। दैनिक भास्कर में शनिवार के अंक में कब्जाई भूमि पर नगर परिषद ने दे दिया 1957 का कंप्यूटराइज्ड पट्टा समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों के भी सुर बदले। शुक्रवार तक जेईएन गौरीशंकर इस अतिक्रमण को वैध बता रहे थे, शनिवार को बोले को इन कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

कलेक्टरको बताएंगे कारनामा

दुकानदारनवीन परनामी, अनिल गोदारा सहित अन्य ने बताया कि सोमवार को मामले से कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर को बताया जाएगा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने मोटर मार्केट में सड़क की जमीन बेच दी है, वहीं इसका फर्जी पट्टा भी बना दिया है। परिषद अधिकारियों ने 1957 का कंप्यूटराइज्ड पट्टा जारी किया है। जिसमें आयुक्त के नहीं बल्कि सभापति के कंप्यूटराइज्ड मुहर लगे साइन हैं। साथ ही डॉट पेन से हस्ताक्षर किए गए हैं। तब भारत में डॉट पैन का चलन में नहीं आया था।

तोकरेंगे विरोध प्रदर्शन

माेटरमार्केट के दुकानदारों के अनुसार सड़क पर कब्जा साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। सोमवार को भी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा। वहीं गुरुवार तक का समय दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो दुकानदार प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...