- Hindi News
- National
- कार को बचाने के प्रयास में किन्नू से भरा कैंटर सामने रहे ट्रक में टकराया, कैंटर चालक और खलासी की मौ
कार को बचाने के प्रयास में किन्नू से भरा कैंटर सामने रहे ट्रक में टकराया, कैंटर चालक और खलासी की मौत
पुलिस के अनुसार गांव 22 एम के पास रात करीब आठ बजे एक कार गंगानगर की तरफ से रही थी, इसके पीछे-पीछे किन्नू से भरा कैंटर चल रहा था। अचानक कार धीरे होने की वजह से किन्नू से भरे कैंटर के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया लेकिन सामने से रहे ट्रक में कैंटर भिड़ गया। इस टक्कर में आगे चल रही कार भी चपेट में गई। और उसके ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार कैंटर में किन्नू भरे होने की वजह से वजन अधिक था और वह सामने से रहे ट्रक, जिसमें प्लास्टिक की टंकियां भरी हुई थी, में टकरा गया। इससे ट्रक का संतुल बिगड़ गया और उसने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों वाहनों की भिड़ंत होते ही सड़क पर जाम लग गया और करीब एक घंटे बाद पुलिस ने व्यवस्था बहाल कर यातायात सुचारू कराया। वहीं कार चालक को काफी देर बाद निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त
पुलिस के अनुसार कैंटर चालक बींझबायला से किन्नू भर कर श्रीगंगानगर की तरफ रहा था और सामने से रहे ट्रक में रफ्तार के साथ भिड़ गया। टक्कर लगते ही ट्रक का भी संतुलन बिगड़ गया और आगे धीमी गति से चल रही कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे गणेशगढ़ चौकी प्रभारी पुरुषोत्तमदास ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में केंटर चालक और खलासी बुरी तरह घायल हा़े गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन यहां लाते ही चालक और खलासी दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की जेब से एक दो पव्वे शराब के भी मिले है। पुलिस के अनुसार कार ढींगावाली निवासी संदीप(28) पुत्र सत्यपाल चला रहा था। वहीं एक मृतक की जेब से धर्मकांटे की एक पर्ची मिली है जिस पर राकेश जाखड़ नाम लिखा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
22 एमएल के पास हुआ हादसा