पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण हटाने के बाद जनसमस्याएं बढ़ी, एमएलए कोटे से कराएं काम

अतिक्रमण हटाने के बाद जनसमस्याएं बढ़ी, एमएलए कोटे से कराएं काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

दोदिन पूर्व नगरपरिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाली विधायक कामिनी जिंदल शनिवार को खुद सभापति अजय चांडक के निजी कार्यालय 113 एल ब्लाॅक पहुंचीं। जहां उन्होंने पहले सभापति से शहर की समस्याओं पर चर्चा की तथा नगरपरिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान मौजूद पार्षदों ने विधायक को पहले अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया तथा कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद जनसमस्या कम होने के बजाए अधिक बढ़ी है।

पार्षदों ने विधायक जिंदल से इलाके की समस्याएं जिनमें एसटीपी, रेलवे ओवरब्रिज, आरयूबी, पुरानी आबादी और शुगर मिल गड्ढों की डीसिल्टिंग, कच्ची बस्ती के वार्डों के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराने अतिक्रमण हटाने के बाद शहर तीन मुख्य सड़कों पर फुटपाथ से संबंधित प्रस्ताव को राज्य सरकार से पारित करवाने की मांग की। पार्षदों ने विधायक जिंदल से विधायक कोटे से शहर में कार्य कराने की भी मांग की। सभापति चांडक ने स्थाई आयुक्त नहीं होने की वजह से हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर पार्षद नमिता सेठी, माना वालिया, मनीराम स्वामी, जवाहर चावला, नाथी देवी, रवि चौहान, किशन चौहान, बलजीत सिंह सहित अन्य माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...