भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
आयकर विभाग को ठगी लगाने के आरोपी को कोतवाली पुलिस दिल्ली लेकर जाएगी और वहां मौका मुआयना किया जाएगा। एसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी कपिल कंसल को 19 फरवरी तक रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके उत्तम नगर स्थित घर और जनकपुरी में बनाए ऑफिस पर जाकर जांच करेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी कपिल कंसल की ओर से सात फर्जी फर्में बनाकर 11 एकाउंट खुलवाए जाने की भी जांच की जाएगी। दिल्ली ले जाकर आरोपी के बयानों की तस्दीक करवाई जाएगी। आरोपी ने फर्जी रिटर्न फाइल कर आयकर विभाग को करोड़ों रुपए का चूना लगाया था। जिसके खिलाफ आयकर अधिकारी की ओर से कोतवाली थाना में आरोपी आशीष गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, पुलिस ने मुकदमे की जांच करते हुए कपिल कंसल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
आयकर विभाग से ठगी करने के आरोपी को दिल्ली ले जाएगी पुलिस