पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च के प्रथम सप्ताह में रखे जाएंगे आरयूबी के बॉक्स

मार्च के प्रथम सप्ताह में रखे जाएंगे आरयूबी के बॉक्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

यहां करणीमार्ग मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे अंडरब्रिज बनने का रास्ता खुल गया है। अंडरब्रिज के लिए तैयार बॉक्स मार्च के प्रथम सप्ताह में रखे जाएंगे, जिसके लिए मात्र 10 घंटे का ट्रैक ब्लॉक किया जाएगा। रेलवे विभाग की अनुमति के बाद शीघ्र काम शुरू होगा। अंडरपास के लिए अंतिम बाधा बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने करणी मार्ग के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान थे, जो नगरपरिषद एवं यूआईटी ने प्रशासन की मदद से 16 दिसंबर को हटा दिए थे। इसके अलावा बिजली विभाग के टावर हटाने में थोड़ा विलंब हो रहा है, अन्यथा फरवरी में ही बॉक्स लॉन्च हो जाते। अंडरपास बनने के बाद अबोहर राेड पर सिटी ट्रैफिक के लिए रास्ता खुल जाएगा और भविष्य में आजाद सिनेमा रोड वाले फाटक का यातायात दबाव घट जाएगा।

13.66करोड़ रुपए आएगी लागत

रेलवेविभाग ने शुगर मिल गेट के समक्ष निर्माणाधीन अंडरपास के लिए जीडीसीएल (गेनेम डंग कर्ली कं. लि.) को 13 करोड़ 66 लाख रुपए का टेंडर जारी किया था। कंपनी ने इसके बाद यहां आकर काम शुरू कर दिया। नजरी नक्शे के अनुसार बिजली विभाग की कुछ भूमि को टेक ओवर कर चारदीवारी खींची गई। इसके बाद कंपनी ने यहां सीमेंट कंक्रीट सरिए आदि के बॉक्स बनाने शुरू किए। अंडर पास में लगाने के लिए कंपनी ने 46 बॉक्स तैयार किए हैं। इसके अलावा सारे काम की तैयारी कर ली गई है।

^हमें मात्र 10 घंटे का रेलवे ट्रैक का ब्लॉक चाहिए। इस दौरान लाइनें हटा खुदाई कर तीन क्रेनों से 40 टन वजनी 46 बॉक्स 35 मीटर चौड़ाई में लाॅन्च कर देंगे। इसके बाद ट्रैक पुन: बिछाकर लाइन चालू कर दी जाएगी। रेलवे से बात हो चुकी, उसके सुपरविजन में ही कंपनी काम कर रही है। जहां तक बिजली विभाग के टॉवरों का है, रेल मंडल के जीएम के शुक्रवार को हुए दौरे में अवगत करवा दिया। एक दो दिन में आदेश आते ही हटा दिए जाएंगे। सारी तैयारी हो चुकी, मार्च के प्रथम सप्ताह तक बॉक्स लॉन्च कर दिए जाएंगे। अंडरपास बनने का सारा काम दिसंबर 16 में पूरा होगा। एसकेगुप्ता,एईएन, जीडीसीएल, श्रीगंगनगर।

श्रीगंगानगर. करणी मार्ग पर बनने वाले अंडरब्रिज के लिए तैयार ब्लाक।

खबरें और भी हैं...