पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

राजकीयजिला अस्पताल में आखिरकार एनसीडी क्लीनिक शनिवार को शुरू कर दिया गया है। यह यूनिट शुरू होने से शुगर, बीपी और हाइपरटेंशन के मरीजों के इलाज में आसानी होगी। जानकारी के अनुसार डॉ. मनोज सोनी को एनसीडी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. सोनी ने शनिवार को प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के पास ही यह क्लीनिक बनाया है। पीएमओ डॉ. सुनीता सरदाना के अनुसार इस यूनिट में नई इकाई में शुगर, बीपी सहित अन्य गैर संक्रामक रोगों का उपचार किया जाएगा।

एनसीडी क्लीनिक में 2 नर्सिंग (द्वितीय श्रेणी) स्टाफ, 1 फिजियोथेरेपिस्ट, 1 काउंसलर, 1 लैब टेक्नीशियन, 1 अटेंडेंट और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार एनपीसीडीसीएस की ओर से शुरू की गई है। वहीं सीसीयू यूनिट में भी केबल आदि का काम कराकर एक महीने में शुरू कर दिया जाएगा। प्रभारी डॉ. सोनी ने यूनिट शुरू होने के मौके पर सभी स्टाफ को गंभीरता से काम करने के लिए प्रेरित किया।

जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक सेवा शुरू हुई

खबरें और भी हैं...