पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खखां से साधुवाली तक नहर से हटाए जाएंगे कब्जे

खखां से साधुवाली तक नहर से हटाए जाएंगे कब्जे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

गंगनहरके विभिन्न स्थानों पर हटाए जा रहे कब्जों की कड़ी में और इजाफा होने जा रहा है। जल संसाधन रेगुलेशन खंड ने खखां हैड से लेकर साधुवाली हैड तक गंगफीडर की भूमि पर काबिज किसानों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में खुलासा किया गया है कि ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किया है कि नहर क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई कब्जा है तो उसे हटा दिया जाए। इसे देखते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे 15 दिन में नहर की भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा है तो उसे हटा लें। अन्यथा ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्णय अनुसार कब्जाधारियों से केवल 25-25 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा, बल्कि पुलिस की मदद से कब्जाधारियों को बेदखल किया जाएगा।

जुर्माना वसूली की होगी कार्रवाई

^ग्रीनट्रिब्यूनल के आदेशों को देखते हुए खखां से साधुवाली हैड तक नहर की सीमा में हुए कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए हैं। अगर 15 दिन में नहीं हटाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -भवानीशंकरशर्मा, एक्सईएन, गंगनहर रेगुलेशन खंड।

खबरें और भी हैं...