पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलबा उठाने के लिए सफाई निरीक्षकों को दिए निर्देश

मलबा उठाने के लिए सफाई निरीक्षकों को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. भारतस्वच्छ अभियान के मद्देनजर नगरपरिषद ने शहर में चल रहे निर्माण कार्य का मलबा उठाने के लिए सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए। इसके लिए मालिकों को दो दिन का समय दिया है। दरअसल, भारत स्वच्छ अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इससे पहले नगरपरिषद ने तो शहर में चल रहे निजी निर्माण कार्यों की तरफ ध्यान तक नहीं दिया और ही इन पर कोई कार्रवाई की। अब अभियान के मद्देनजर बिना अनुमति के निजी निर्माण के तहत सड़कों पर मलबा होने पर कार्रवाई करवा रही है।