पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण मुक्त सड़कों पर डेढ़ मीटर चौड़ा एक फुट ऊंचा फुटपाथ बनाए जाए

अतिक्रमण मुक्त सड़कों पर डेढ़ मीटर चौड़ा एक फुट ऊंचा फुटपाथ बनाए जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शहरमें अतिक्रमण मुक्त की गई सड़कों पर डेढ़ मीटर चौड़ा, एक फुट ऊंचा फुटपाथ नाला/नाली बनाने के बाद निर्माण कार्य करने की मांग को लेकर करीब 35 पार्षदों ने सभापति अजय चांडक कार्यवाहक आयुक्त मिलखराज चुघ को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने कलेक्टर पीसी किशन से मुलाकात कर उन्हें भी इस बारे में अवगत कराया था कि नगरपरिषद की ओर से इस अति महत्वपूर्ण प्रस्ताव की अनदेखी कर कार्यादेश जारी किए जा रहे हैं। यह प्रस्ताव 16 दिसंबर, 2015 को सभापति की ओर से बुलाई गई बोर्ड की आपातकालीन बैठक में संलग्न किया गया था।

ज्ञापन पर पार्षद कर्मजीतकौर वालिया, शकुंतला नायक, रवि चौहान, अमरजीत सिंह, चन्द्रभान सिवान, मनीराम स्वामी, गुरप्रीत कौर, वीरपाल कौर , विनोद जांदू, लता चौधरी, नाथी देवी गहलोत, किशन चौहान, तखीया देवी, कौशल्या स्याग, शर्मिला, रामस्वरूप नायक, बालकृष्ण कुलचानियां, हरजीत सैनी, प्रेम स्वामी नीतू माटा ने हस्ताक्षर किए हैं।

खबरें और भी हैं...