अपहरण कर रुपए, फोन छीनने का आरोप
हनुमानगढ़. जंक्शनपुलिस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने व्यक्ति का अपहरण कर 12 हजार दो सौ रुपए मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद टाउन ले जाकर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित श्रीगंगानगर का रहने वाला है। उसने इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। श्रीगंगानगर के हरदीपसिंह कालोनी के लोकेश सोनी पुत्र झाबरमल सोनी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम को किसी से मिलने के लिए श्रीगंगानगर से यहां हाउसिंग बोर्ड में आया हुआ था। उस व्यक्ति से मिलकर वह हनुमान मंदिर के पास बस का इंतजार कर रहा था। तभी चार युवक एक कार पर सवार होकर आए और उससे पहले पता पूछने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति कार से उतर कर उसे जबरन कार के अंदर बैठा लिया। इसके बाद उक्त लोगों ने कार को टाउन की तरफ ले गए।