दुकानदारों का कोतवाली पर प्रदर्शन
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
पब्लिकपार्क के पास स्थित एक दुकान के किराएदार से मारपीट कपड़ा सामान चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार शाम को हुई मारपीट की घटना के बाद दुकानदार ने कोतवाली में जाकर रिपोर्ट की, लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।
शनिवार दोपहर पब्लिक पार्क के आसपास एरिया के दुकानदार इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने थाने के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया गया। तब जाकर पुलिस ने दुकान के मालिक पाली कोचर सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विनोबा बस्ती के जितेंद्र टक्कर पुत्र नरेंद्र टक्कर ने पुलिस को बताया कि तीन पब्लिक पार्क में निर्मित फर्स्ट फ्लोर पर उसने मनजीतसिंह कोचर उर्फ पाली कोचर से दुकान किराए पर ले रखी है। दुकान में प|ी के साथ कपड़े का कारोबार करता है। शुक्रवार को वह दुकान पर अकेला था। प|ी पुत्र खाना-खाने के लिए गए हुए थे। उस वक्त दुकान का मालिक पाली कोचर, उसका ड्राइवर एक दर्जन अन्य लोग वहां आए। आरोपियों ने उसे दुकान को तुरंत खाली करने के लिए कहा। दुकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा कि जबरदस्ती दुकान खाली करवा लेंगे। शोर मचाने पर आरोपी दुर्व्यवहार करते हुए दुकान से चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह दुकान से नीचे आया तो आरोपियों ने उसे सीढ़ियों में ही रोककर मारपीट शुरू की। जेब में रखे दो हजार रुपए निकाल लिए। वह सोने की चेन भी छीन ली। शोर सुनकर एकत्र हुए अन्य दुकानदारों को देख आरोपी मौके से खिसक गए। उसने आरोप लगाया कि आरोपी दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा चेकबुक, कंप्यूटर, गल्ला आदि चोरी कर ले गए।