खो-खो में जैन कॉलेज बना चैंपियन
श्रीगंगानगर. 11वींमहाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में शनिवार को आत्मवल्लभ जैन गर्ल्स कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय को हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया। इससे पहले सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई खिताबी प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में जोश दिखा, लेकिन कुछ समय बाद जैन कॉलेज के खिलाड़ी गोदारा कॉलेज पर हावी पड़ते दिखाई दिए, जिससे वह दबाव में गईं। इसका फायदा जैन गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने 15-03 से जीतकर अंतर महाविद्यालय खो-खो की चैंपियन बन गईं। जैन कॉलेज के कोषाध्यक्ष जीपी माधुर ने पुरस्कार वितरित किए। यह जानकारी बृजमोहन ने दी।