पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता खत्म आज से शुरू होंगे काम

आचार संहिता खत्म आज से शुरू होंगे काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. उपजिलाप्रमुख उपप्रधान चुनाव के साथ ही जिलेभर के ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता खत्म हो गई। अब सोमवार से तमाम अफसर अपने विभागों में रूटीन काम कर सकेंगे। जनसुनवाई फिर से शुरू हो जाएगी। बड़ी राहत यह मिलेगी कि नए टेंडर नए प्रोजेक्ट आदि भी तैयार हो सकेंगे। सड़कों का निर्माण हो सकेगा। मकानों के पट्टे बन सकेंगे।

आजसे होंगे यह काम

विकास कार्य: गांवोंमें पेयजल डिग्गियों, खालों सड़कों का काम फिर से शुरू हो जाएगा। जिले के लगभग हर गांव में सड़कों का निर्माण अटका हुआ था। इंदिरा आवास योजना मनरेगा के कामों काे गति मिलेगी।

रसद:अबगांवों के लोग बीपीएल में चयन के लिए फिर से अावेदन कर सकेंगे। जिन लोगों को राशन कार्ड नहीं मिले। उन्हें अब नए राशन कार्ड भी मिलेंगे। गांवों में भामाशाह कार्ड के कैंप भी लगेंगे।

पुलिस:पुलिसअफसर सोमवार से थानों आफिसों में कामकाज शुरू करेंगे। गांवों शहरों में जिन मुकदमों की जांचें अटकी थी। वो जांचें अब फिर से शुरू हो पाएंगी। न्यायालयों में चार्जशीट भी पेश होगी।

प्रशासन:प्रशासनिकअफसर भी सोमवार से कार्यालयों में बैठकर गांवों शहरों के विकास कार्यों को अब तेजी दे सकेंगे। चुनाव के कारण अटकी हुई जनसुनवाई फिर से शुरू हो जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।