पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो और मिले स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

दो और मिले स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर, श्रीगंगानगर.

जिलेमें स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लिए गए सैंपल्स में 2 और पॉजिटिव मिले हैं। जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 11 हो गई। इनमें 15 माह की डिंपल और 18 माह का रुद्र भी है। ये स्वाइन फ्लू से मरने वाले 3 छोेटी निवासी रवि आचार्य के ही बेटी भतीजा हैं।

नए पॉजिटिव मरीजों में श्रीकरणपुर निवासी गुरदीप सिंह और पेड़ीवाल नर्सिंग होम में भर्ती मनोज नडानी हैं। गुरदीप सिंह शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर भर्ती हुआ था। स्वाइन फ्लू की आशंका पर उसका सैंपल लिया गया, उसमें स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मनोज एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। मुंबई में नौकरी के दौरान सर्दी जुखाम बुखार की शिकायत पर रैनबेक्सी लैब में जांच कराई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह शहर गया और पेड़ीवाल नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है।