नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े
श्रीगंगानगर. नाबालिगसे दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा अभी फरार है। जानकारी के मुताबिक महिला थाने में पुरानी आबादी निवासी एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 17 जनवरी को बेटी के साथ वार्ड नंबर 1 निवासी अंकित और मटीली राठान निवासी दीपा उर्फ काला सिंह और एक अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार रात अंकित और दीपा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज था। वहीं तीसरा अज्ञात आरोपी फरार है। इधर लड़की की मां ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीओ सिटी पर आरोपियों का बचाव करने के आरोप लगाए।