- Hindi News
- अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद मीट का समापन
अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद मीट का समापन
सिटी रिपोर्टर| श्रीगंगानगर.
अरोड़वंशपब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का रविवार को समापन हुआ। इसके तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय की प्रबंध कमेटी ने घोषणा की कि अगले सत्र से विद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा शुरू किया जाएगा जिसमें स्कूल के खिलाड़ी विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता प्रदान की जाएगी।
उत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद खो-खो, लाँग जंप, एथेलेटिक्स, क्रिकेट, सहित अन्य कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिताओं में स्कूल के 150 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद में रुचि बढ़ाने एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि अगले सत्र से विद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। इसमें उन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो छात्र राज्य स्तरीय या नेशनल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इस दौरान मोहल लाल मिड्ढा, अजय नागपाल, अशोक वधवा, कपिल असीजा, दलजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।