डॉ. आदर्श को मिलेगा सृजन कुंज पुरस्कार
डॉ. आदर्श को मिलेगा सृजन कुंज पुरस्कार
श्रीगंगानगर| सृजनकुंज पत्रिका के वार्षिक पुरस्कार के लिए जयपुर की व्यंग्यकार डॉ. आदर्श शर्मा का चयन किया गया है।
सृजन के संपादक डॉ. कृष्ण कुमार आशु ने बताया कि गोपीराम गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉ. आदर्श को गोपीराम गोयल सृजन कुंज पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें 11 हजार रुपए नगद प्रदान किए जाएंगे। आशु ने बताया कि सृजन कुंज में वर्ष भर विभिन्न लेखकों के लेख प्रकाशित होते हैं। इन सबमें जिसकी रचनाएं सर्वश्रेष्ठ होती हैं, उसे यह पुरस्कार दिया जाता है।
विद्युतकर्मचारियों की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर| जोधपुरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई। संरक्षक सागर मल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाने के मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष सुदर्शन नागपाल, महामंत्री बलौर सिंह, पवन शर्मा, सुमेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।