पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद परिवारों में बांटा महीने का राशन

जरूरतमंद परिवारों में बांटा महीने का राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. डेरासच्चा सौदा के समर्थकों ने रविवार को सुखाड़िया नगर में कैंप लगाकर शहर के जरूरत मंद गरीब परिवारों में महीने भर का राशन वितरित किया। इसके पहले ब्लाक की नाम चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न डेरा प्रेमियों ने सत्संग किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व यूआईटी चेयरमैन राजकुमार गौड़ मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में मौजूद थे। कविराजो ने पहले शब्द बोलते हुए सच्चा डेरा ब्लाॅक के नाम चर्चा की। अतिथियों ने चयनित किए गए परिवारों में राशन वितरित किया। सभी डेरा प्रेमी सप्ताह में एक दिन व्रत रखते हैं और राशन की बचत करते हैं। इसी राशन को बचाकर हर रविवार को जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया जाता है। जिन लोगों में राशन वितरित किया जाता है, उनका चुनाव संस्था के सदस्य करते हैं और जिनको वास्तविक जरूरत होती है उन्हें ही सहायता दी जाती है। इसमें दाल, चावल, आटा सहित पूरे महीने भर का राशन होता है। इस दौरान वेदप्रकाश इंसा, अशोक चांदगटिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।