- Hindi News
- अब गांव में ही मिलेगी स्पीड पोस्ट या मनी आर्डर की सुविधा
अब गांव में ही मिलेगी स्पीड पोस्ट या मनी आर्डर की सुविधा
कागजी कार्रवाई से मिलेगी मुक्ति
योजनाप्रारंभ होने से डाक कर्मियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में उन्हें प्रतिदिन अपने हर छोटे-बड़े कार्य के लिए एचओ या उप डाकघर में जाना पड़ रहा है। ऐसे में एक कर्मचारी पहले कागज में उपभोक्ता से उसकी मांग या आवश्यकता की पूरी जानकारी लिखता है फिर बड़े डाकघर में जाकर ऑनलाइन करवाता है। ऐसे में छोटे से छोटा कार्य जैसे पेंशन मनीआर्डर प्राप्त करने में भी एक ग्रामीण को 2 से 3 दिन का अधिक समय लग जाता है।
^रूरल आईसीटी योजना से उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मी भी लाभांवित होंगे। ग्रामीण डाकघरों में ही स्पीड पोस्ट या मनीआर्डर जैसी सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। वहीं, कार्य की गुणवत्ता के आधार पर डाकघरों में हैड हेल्ड डिवाइस, टेबलेट पीसी लैपटॉप की व्यवस्था की जाएगी। बीएलमीना, डाकअधीक्षक, श्रीगंगानगर मंडल, श्रीगंगानगर।