केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने वाटरवर्क्स के लिए 18 लाख रुपए किए मंजूर
श्रीगंगानगर| ग्रामपंचायत रघुनाथपुरा के गांव 24 एसडी में केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल ने सोमवार को जन सुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए सांसद कोटे से राशि देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने पानी निकासी, गांव रघनाथपुरा में पानी-बिजली की समस्या गांव सुखचैनपुरा में 7 किलोमीटर लंबी डामर सड़क बनाने की घोषणा की। ग्राम पंचायत गुडली में किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। वाटरवर्क्स के पुर्ननिर्माण के लिए 18 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुन कर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विधायक राजेंद्र भादू, पंचायत समिति प्रधान बिरमादेवी, पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया, पंचायत समिति सदस्य चिमनलाल, सरंपच कौशल्या सहारण, बीडीओ रोमा सहारण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण मौजूद थे।