पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमी के चलते गंगनहर में पानी बढ़वाया, आज से मिलने लगेगा 2500 क्यूसेक

कमी के चलते गंगनहर में पानी बढ़वाया, आज से मिलने लगेगा 2500 क्यूसेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

कालूवालाहैड से डाउन स्ट्रीम में क्लोजर को देखते हुए एक बार पंजाब से मिलने वाले गंगनहर के हिस्से में पानी बढ़वाया गया है। पिछले दिनों गंगनहर में अचानक पानी की कमी गई थी। इस पर रेगुलेशन खंड के एक्सईएन भवानीशंकर शर्मा 6 फरवरी को फिरोजपुर पहुंचे थे और पंजाब के अधिकारियों से क्लोजर के बारे में विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने पंजाब के सिंचाई अधिकारियों को अवगत कराया कि इस बार नहर में एक महीने के लिए पानी कम कराया जाएगा, क्लोजर नहीं लिया जा रहा। इसलिए अभी नहरों को चलाना जरूरी है। इस पर पंजाब के हरिके बैराज से बीकानेर फीडर के हिस्से में पानी बढ़ा दिया गया। सोमवार दोपहर खखां हैड पर 2100 क्यूसेक से अधिक पानी मिलने लग गया था। एक्सईएन शर्मा ने फोन पर भास्कर को बताया कि मंगलवार सुबह तक गंगनहर को 2500 क्यूसेक पानी मिलने लगेगा।

^फिरोजपुरफीडर की आरडी 45 पर अब बढ़ा हुआ पानी गया है। यह सुबह तक खखां हैड पर 2500 क्यूसेक हो जाएगा। इससे पूरे सिस्टम को एकसाथ चलाया जा सकेगा। -भवानीशंकर शर्मा, एक्सईएन रेगुलेशन, श्रीगंगानगर।

खबरें और भी हैं...