पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध रोगी मिला

स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध रोगी मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक चोरी का आरोप, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर| राजकीयजिला अस्पताल में भर्ती किए गए सभी तीनों रोगियों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू निगेटिव आई हैं। वहीं, सोमवार को स्वाइन फ्लू का संदिग्ध रोगी सामने आया है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला के अनुसार यह मरीज भी खांसी और गले में दर्द की शिकायत होने पर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाने आया था। जहां इन्हें भर्ती कर स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल लिया और जांच के लिए बीकानेर भिजवा दिया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला के अनुसार शनिवार को भर्ती किए गए 9 एमएल निवासी महावीरप्रसाद, विवेकानंद कॉलोनी निवासी हवा कंवर और सुखचैनपुरा निवासी रजीराम की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू निगेटिव होने की पुष्टि की गई है।

खबरें और भी हैं...