पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंखों का 7 दिवसीय निशुल्क शिविर शुरू

आंखों का 7 दिवसीय निशुल्क शिविर शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगरहैल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लाॅयंस क्लब श्रीगंगानगर विकास, श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय बहल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आंखों का नि:शुल्क शिविर सोमवार से आरंभ हो गया। हनुमानगढ़ रोड स्थित बहल अस्पताल में सोमवार सुबह शिविर का प्रारंभ जोन चेयरमैन गोपाल मित्तल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज्योति कांडा और रीजनल चेयरमैन अनु आहुजा ने मिलकर किया। लाॅयंस क्लब विकास अध्यक्ष डॉ. दीपक मोंगा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के पहले दिन सोमवार को 43 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी गई और 30 को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में शल्य सर्जन डॉ. पल्लवी सहारण उनकी टीम ने सेवाएं दीं।

खबरें और भी हैं...