पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति ने अपनी पत्नी पर लगाया पुत्रियों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

पति ने अपनी पत्नी पर लगाया पुत्रियों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

शहरके रविदास नगर इलाके में एक दंपती का विवाद पुलिस थाना और कोर्ट में पहुंचने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी विवाद के चलते पति ने अपनी ही प|ी के खिलाफ अपनी पुत्रियों को अपहरण करने के आरोप में जवाहरनगर थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के अनुसार रविदास नगर के वार्ड 45 के गली नंबर 13 निवासी लालचंद पुत्र दुलीचंद ने इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पहले नेहरानगर गली नंबर 6 निवासी चौथूराम की पुत्री जमनादेवी के साथ हुआ था। जमना देवी से उसके तीन पुत्रियां हुई। परिवादी लालचंद के अनुसार उसकी प|ी जमना झगड़ा करके करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बसंती चौक निवासी सुनील सैनी के साथ रहने लग गई। 26 जनवरी को वह मजदूरी करने गया हुआ था। तभी पीछे से आरोपी जमनादेवी, सुनील सैनी, अमन उर्फ सोनू निवासी नेहरानगर अन्य उसके घर आए और उसकी 10 वर्षीय बेटी पूजा, 6 वर्षीय पुत्री धापू का अपहरण करके ले गए। आरोपी उसके घर से गैस सिलेंडर, चारपाई, बर्तन, बिस्तर, गैस चूल्हा सहित करीब 15 हजार रुपए का सामान भी चोरी करके ले गए। पुलिस ने बाल तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच राजपाल एएसआई को सौंप दी है।

पति से झगड़े के बाद डेढ़ वर्ष से अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है प|ी

खबरें और भी हैं...