भाविप की प्रताप शाखा के चुनाव
श्रीगंगानगर| भारतविकास परिषद की प्रताप शाखा के चुनाव सोमवार को हुए। शाखा अध्यक्ष नरेश चमड़िया ने बताया कि शाखा के वर्ष 2016-17 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव भाविप क्षेत्र 10 के चेयरमैन घनश्याम शर्मा, प्रांतीय महासचिव विनोद चुनाव अधिकारी सुनील लवंगकर की देखरेख में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए राजन शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से सदन ने स्वीकार कर लिया। सचिव पद के लिए सुरेश खेमका कोषाध्यक्ष के लिए दीपक नागौरी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिन्हें भी सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।