पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा सुधार समिति ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

शिक्षा सुधार समिति ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शिक्षासुधार समिति ने जिलाध्यक्ष मंगतराम दायमा के नेतृत्व में कलेक्टर को शिक्षा सुधार के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि जिले में शिक्षकों के 2741 पद रिक्त हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि इन पदों को छात्र हित में जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। इसके साथ ही निजी स्कूलों द्वारा वसूली जाने वाली फीस में अंकुश लगाने और आरटीई को नियमानुसार सभी स्कूलों में सख्ती से लागू कराने की मांग की। इस दौरान मामराज छींपा, अनिल गोदारा, सोहन लाल निर्वाण, रामपाल रेगर, समेत विभिन्न लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...