पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाकर जाचेंगे मां बच्चे की सेहत

शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाकर जाचेंगे मां-बच्चे की सेहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय निर्देशों के बाद विभाग ने प्रारंभिक तैयारी पूरी कर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी खंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस दिवस पर ज्यादा से ज्यादा मां शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। इसमें वे महिलाएं भाग लेंगी जिनके बच्चे पांच वर्ष तक के हैं। सीएमएचओ डाॅ. वीपी असीजा के अनुसार जिले के सभी खंडों पर दस फरवरी को शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस पर आशा सहयोगिनी एएनएम के माध्यम से सभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मां शिशु को बुलाएंगे। इस दिन बीसीएमओ की ओर से आईईसी प्रदर्शनी आयोजित कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी के माध्यम से महिलाओं को ओआरएस का घोल बनाने की प्रक्रिया सिखाई जाएगी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की ओर से महिलाओं से शिशु स्वास्थ्य पर सवाल पूछे जाएंगे। सही सवाल बताने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। जबकि जानकारी नहीं होने पर संबंधित चिकित्सा प्रभारी महिलाओं को जानकारी देंगे।

खबरें और भी हैं...