पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिसार और यूपी से नहीं आई रिपोर्ट, 12 पशु और मरे, अब तक 113 मौतें

हिसार और यूपी से नहीं आई रिपोर्ट, 12 पशु और मरे, अब तक 113 मौतें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीकरणपुर

मोटासरखूनी और आसपास के गांवों में मुंहपका-खुरपका रोग से मरने वालों पशुओं का आंकड़ा 113 पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में गांव में 12 और पशुओं की मौत का समाचार मिला है। गांव में पिछले 13 दिन से पशु मर रहे हैं। इस बीच हिसार और यूपी के इज्जत नगर भेजे गए विसरा की रिपोर्ट नहीं आई है। पशुपालक गांव में आई डॉक्टरों टीम के भरोसे हैं। पशुपालकों में प्रशासन और पशुपालन विभाग के प्रति रोष भी है। गांव में 1 फरवरी से पशु मर रहे हैं। इस बीच बीकानेर, हिसार और श्रीगंगानगर से विशेषज्ञों ने गांव का दौरा किया था। कलेक्टर पीसी किशन भी गांव में दौरा कर चुके हैं। बावजूद इसके पशुओं की मौत का सिलसिला रुक नहीं पाया। प्रशासन गांव में हुए नुकसान का सर्वे करवा रहा है। जबकि पशुपालन विभाग की टीम मुहंपका-खुरपका रोग के लक्षण मानते हुए पशुओं का उपचार कर रहे हैं। प्रशासन ने मृत पशुओं को गड्‌ढ़ा खोदकर दफनाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि मृत पशुओं को दफनाने के लिए पंचायत के पास जगह नहीं होने से दिक्कत रही है। ऐसे में बीमारी के महामारी के रूप में फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई पशुपालकों के तीन से भी अधिक पशु मर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव में राजू मेघवाल, मनोज के पांच-पांच, भानीराम, हरिकिशन और सुभाष के तीन-तीन पशुओं की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...