पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज रद्द रहेंगी भटिंडा श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर अंबाला ट्रेन

आज रद्द रहेंगी भटिंडा-श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर-अंबाला ट्रेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|बीकानेर/श्रीगंगानगर

पहले गुर्जरऔर अब जाट आंदोलन के कारण एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-हिसार रेल खंड के हांसी सतरोड़ स्टेशनों के मध्य जाट समाज के आंदोलन के कारण शनिवार को बीकानेर मंडल की एक ट्रेन रद्द रही। वहीं रविवार को दो ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस दिन छह गाड़ियों की दूरी घटाई जाएगी और दो अन्य गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि शनिवार को गाड़ी संख्या 54756 श्रीगंगानगर-भटिंडा रद्द रही। वहीं रविवार को गाड़ी संख्या 54755 भटिंडा-श्रीगंगानगर तथा गाड़ी संख्या 54758 श्रीगंगानगर-अंबाला रद्द रहेगी। ट्रेनें रद्द रहने के कारण इस रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा शनिवार को गाड़ी संख्या 54833 जयपुर-हिसार ट्रेन भिवानी-हिसार के मध्य, गाड़ी संख्या 54836 रेवाड़ी-हिसार ट्रेन हिसार-भिवानी के मध्य, गाड़ी संख्या 54783 फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन हिसार-रेवाड़ी के मध्य, गाड़ी संख्या 54751 रेवाड़ी-श्रीगंगानगर ट्रेन रेवाड़ी-हिसार के मध्य तथा गाड़ी संख्या 54834 हिसार-जयपुर ट्रेन हिसार-भिवानी के मध्य रद्द रही। वहीं गाड़ी संख्या 12911 अजमेर-अमृतसर, गाड़ी संख्या 12556 हिसार-गोरखपुर, गाड़ी संख्या 14519 दिल्ली-भटिंडा, गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-हिसार तथा गाड़ी संख्या 14085 तिलक ब्रिज-सिरसा परिवर्तित मार्ग से चलाई गई।

आज यह ट्रेनें रहंेगी आंशिक रद्द

जाटआंदोलन के चलते रविवार को छह ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी।

{गाड़ी संख्या 59721 जयपुर-हिसार।

{गाड़ी संख्या 59722 हिसार-जयपुर।

{गाड़ी संख्या 54835 हिसार-जयपुर ट्रेन।

{भिवानी तक गाड़ी संख्या 54752 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी, {गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-भटिंडा ट्रेन हिसार तक।

{गाड़ी संख्या 54784 रेवाड़ी-फाजिल्का भटिंडा तक संचालित होगी।

दोगाड़ियों का रहेगा मार्ग परिवर्तित

{रविवारको गाड़ी संख्या 14520 भटिंडा-दिल्ली ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार-जाखल-भटिंडा से।

{गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन हिसार-जाखल-रोहतक से संचालित होगी।

रेवाड़ी-हिसार रेल खंड के हांसी सतरोड़ स्टेशनों के मध्य जाट आंदोलन के कारण प्रभावित हुआ रेल यातायात

खबरें और भी हैं...