पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला माेर्चा
पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला माेर्चा
भास्करसवंाददाता| श्रीगंगानगर।
शहरमें अतिक्रमण अभियान के बाद आचार्य तुलसी मार्ग अरुट मार्ग पर फुटपाथ, नाला निर्माण का मुद्दा नगर परिषद की विशेष बैठक में शामिल नहीं किया गया। अब इस मुद्दे पर पार्षदों ने परिषद अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। सभापति अजय चांडक ने भी कलेक्टर से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग की तथा आयुक्त पर मनमानी करने का आरोप लगाया। परिषद सूत्रों की मानें तो नगर परिषद की विशेष बैठक में इन मुद्दों को शामिल ही नहीं किया गया था। कलेक्टर को शिकायत के बाद अब बोर्ड की विशेष बैठक की वीडियो रिकार्डिंग देखी जाएगी कि बैठक के दौरान उक्त मुद्दों को शामिल गया था या नहीं। सभापति पार्षद पहले भी फुटपाथ की मांग करते आए हैं।
नाला निर्माण को लेकर आयुक्त पर मनमानी का आरोप