श्रीगंगानगर. सड़कके घटिया निर्माण के विरोध में ग्राम पंचायत रोटांवाली
श्रीगंगानगर. सड़कके घटिया निर्माण के विरोध में ग्राम पंचायत रोटांवाली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सड़क के निर्माण में पूरी तरह से घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग की जा रही है। ग्रामीण ललित कुमार ने बताया कि गांव में आरसीसी रोड प्रस्तावित है, लेकिन यहां सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए, अन्यथा इसके विरोध में ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।
घटिया निर्माण के विरोध में दिया ज्ञापन