पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खबरें फटाफट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सामाजिकएवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ के गीता भवन में शुक्रवार को शाम 3.15 बजे से बसंत उत्सव मनाया जाएगा। महासचिव मनीराम सेतिया ने बताया कि इस दौरान मां सरस्वती आराधना का होगी और विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि समाजसेवी कश्मीरी लाल जसूजा होंगे एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. ज्ञानचंद शर्मा होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश सिंगल करेंगे। इसी तरह राजकीय गोदारा गर्ल्स कालेज में शुक्रवार को बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी और विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रिंसीपल सरबन सिंह ने बताया कि कालेज में गायन प्रतियोगिता होगी और दान दाताओं की सहायता से उन्हें नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

आज मनाया जाएगा बसंत उत्सव

खबरें और भी हैं...