कुकिंग कन्वर्जन की बढ़ी राशि जारी करने की मांग
कुकिंग कन्वर्जन की बढ़ी राशि जारी करने की मांग
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिक्षकों ने गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिलकर मिड डे मील में बढ़ाई गई कुकिंग कन्वर्जन की राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने सीईओ को ज्ञापन सौंपा और बताया कि बढ़ी हुई राशि जारी करने के सरकार के आदेश चुके हैं, लेकिन स्कूलों में अभी तक यह राशि प्रसारित नहीं की जा रही है। इस दौरान श्रीगंगानगर उपशाखा के अध्यक्ष तरुण शर्मा, मंत्री प्रवीण भूरटिया, जयसिंह शेखावत, ओम मदान समेत विभिन्न लोग मौजूद थे।