पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकल करने वालों की नामजद सूची बनेगी

नकल करने वालों की नामजद सूची बनेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की 2352 बेटियों को आज मिलेगा गार्गी पुरस्कार

स्कूल-काॅलेज की छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

श्रीगंगानगर| जिलेभर की मेधावी छात्राओं को शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले भर में 2352 छात्राओं का चयन बोर्ड द्वारा चयन किया जा चुका है। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 75 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाना है। शिक्षाधिकारियों ने बताया कि प्रमाणपत्र वितरण के लिए ब्लाक वार व्यवस्था की गई है। जिले में 10वीं की 1180 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। 12वीं की 1172 छात्राओं को नगर पुरस्कार वितरित किया जाएगा। इसमें कला वर्ग की 797, विज्ञान वर्ग की 315 वाणिज्य वर्ग की 60 मेधावी छात्राओं को चयनित किया गया है।

कमेटी गठित

कमेटीमें एडीएम सिटी प्रभारी जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी, एएसपी को प्रभारी अधिकारी तथा खेलकूद अधिकारी को तकनीकी अधिकारी मनोनीत किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के लिए वुशू (कोच) मनजीत कुमार को बतौर मुख्य प्रशिक्षक मालचंद योगी को मैनेजर चुना गया है।

छात्राएं सीधे करें आवेदन

डीईओबंसीलाल रोत ने बताया कि जिन छात्राओं के फार्म अभी जमा नहीं हो पाए हैं वह पुरस्कार वितरण स्थल पर आकर सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें रेगुलर छात्रा के तौर पर बोर्ड परीक्षा 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...